श्रावस्ती, मार्च 15 -- श्रावस्ती। नवीन माडर्न थाना क्षेत्र में होली के दिन नहर में नहाने उतरे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में खोज कर युवक का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रावस्ती थाना क्षेत्र के कटही गांव निवासी सूर्यभान (22) पुत्र ननके शुक्रवार को दोस्तों के साथ घर से होली खेलने गया था। होली खेलने के बाद सभी पास के ही नहर में नहाने पहुंच गए। नहाते समय अचानक सूर्यभान गहरे पानी में चला गया और डूब कर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में तलाश की और युवक का शव बरामद किया। युवक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की ओर से पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.