श्रावस्ती, जनवरी 25 -- कटरा, संवाददाता। कटरा क्षेत्र के ग्राम सभा तेंदुआ पंडित में सात दिवसीय संगीतमय कथा का आयोजन पंडित राज नारायण शुक्ल की ओर से किया गया है। कथा व्यास संत सर्वेश जी महाराज का आयोजक ने स्वागत किया। कथा के दौरान व्यास ने दान की महिमा बताई। कथा के दूसरे दिन व्यास सर्वेश जी महराज ने भागवत के श्लोकों और महाभारत के संस्मरणों के माध्यम से जीवन के मूलभूत सिद्धांतों की व्याख्या करते हुए दान की महिमा का वर्णन किया। कथा व्यास सर्वेश जी महराज ने कलयुग के दुर्गुणों की चर्चा करते हुए कहा कि मन में क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और छल का वास बढ़ता जा रहा है। इससे बचने का सबसे सरल और सिद्ध मार्ग है राम नाम का जप है। साथ ही मनुष्य को अर्जित धन का कम से कम दसवां हिस्सा दान अवश्य करना चाहिए। यह दान केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्म शुद्धि और सम...