श्रावस्ती, फरवरी 4 -- श्रावस्ती। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के अधिवक्ताओं की आमसभा की बैठक हुई। बैठक में न्यायिक मजिस्ट्रेट (जे एम) श्रावस्ती के कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन श्रावस्ती के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि 102 अधिवक्ताओं की ओर से हस्ताक्षरित एक शिकायती पत्र संघ को दिया था। जिसमें अधिवक्ताओं ने न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार साहनी के कार्य व्यवहार एवं अधिवक्ताओं के साथ गलत आचरण को लेकर उनके कोर्ट के बहिष्कार की मांग की गई थी। अधिवक्ताओं के प्रतिवेदन पर संघ की ओर से आमसभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने जेएम के कार्य व्यवहार एवं आचरण की निंदा करते हुए उनके कोर्ट के बहिष्कार की मांग रखी। आमसभा की बैठक में निर्णय लिया गया कि अनिश्चित काल के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.