श्रावस्ती, दिसम्बर 14 -- श्रावस्ती। भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर पुलिस व एसएसबी के जवान सतर्क हैं। नियमित रूप से सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। रविवार को पुलिस व एसएसबी की टीम ने सीमा क्षेत्र के साथ ही नेपाल से जंगल के रास्ते आने वाले पगदंडी रास्तों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान आते जाते मिले लोगों से पूंछताछ व उसकी तलाशी ली गई। इसके साथ ही सीमावर्ती ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधियों व व्यक्तियों की सूचना देने को प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...