श्रावस्ती, फरवरी 8 -- इकौना, संवाददाता। छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गया। परिजनों की ओर से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नत्थापुरवा निवासी डब्लू (50) पुत्र दुखीराम रविवार सुबह छत पर किनारे बैठे दाढ़ी बना रहे थे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गए। इससे वह गंभीररूप से घायल हो गए। चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उठाया और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से परिजनों की ओर से घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल बहराइच के लिए रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद परिजनों की ओर से घायल को जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.