श्रावस्ती, फरवरी 19 -- श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा के सुकैया गांव निवासी हकीम पुत्र मुंसरीफ ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर चार वनकर्मियों पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोमवार की रात चार वनकर्मी रात करीब 12 बजे उसके घर में घुसे और उसे पकड़ कर ले जाने लगे। जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसे भी घर के बाहर घसीट लाए और उसे मारते हुए भिनगा रेंजरी ले गए। जहां उस पर जंगल की लकड़ी काटने का आरोप लगाते हुए पिटाई की। अगले दिन मंगलवार को उसे छोड़ने की एवज में रुपये मांगने लगे। पीड़ित ने 20 हजार रुपये दिया जिसके बाद उसे छोड़ा गया। साथ ही धमकी दी गई कि यदि आगे कोई कार्रवाई की तो फर्जी मुकदमें में फंसा देंगे। पीड़ित का कहना है कि वह मुंबई में रहकर मजदूरी मेहनत करता है। वह कभी जंगल नहीं गया और न ही कोई लकड़ी काटी है। लेकिन वनकर्मियो...