श्रावस्ती, फरवरी 10 -- गिलौला,संवाददाता। ब्लाक मुख्यालय गिलौला की ब्लाक बाउंड्री तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के पास कूड़े का ढेर जमा रहता है। इससे गंदगी फैलती रहती है। रास्ते पर कूड़ा कचरा, गोबर और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे रास्ता गंदगी की पहचान बनता जा रहा है। गिलौला ब्लाक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों के बीच स्थित यह रास्ता लोगों के आने जाने का प्रमुख मार्ग है। इसके कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते जाते हैं। बड़ी संख्या में आम नागरिकों, मरीजों और राहगीरों का इस रास्ते से आना जाना बना रहता है। लेकिन इस मार्ग पर स्थानीय लोग कूड़े का ढेर लगा कर रास्ता बाधित कर रहे हैं। नियमित सफाई न होने से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। इससे न केवल लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों...