श्रावस्ती, दिसम्बर 14 -- जमुनहा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। जिनकी सुधि न तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारी ले रहे हैं अैर न ही जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं। हर रोज गड्ढों से भरी सड़क पर सफर करते लोग गिरकर जख्मी हो जाते हैं। जमुनहा तहसील क्षेत्र के पुरैना से बेगमपुर गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क के ऊपर की डामर उखड़कर गायब हो गई है। जगह जगह सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। गिट्टियां रास्ते पर बिखरी होने से आए दिन हादसे हो जाते हैं। इससे इस सड़क पर लोगों का सफर बेहद जोखिम भरा होता है। लोगों के अनुसार यह सड़क वित्तीय वर्ष 2014-15 में एसआर योजना के तहत बनाई गई थी। लेकिन समय के साथ इसकी हालत इतनी खराब हो गई कि अब इस पर चलना मुश्किल हो रहा है। जगह-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.