श्रावस्ती, फरवरी 13 -- श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के वीरपुर मोड़ स्थित एक दुकान के पास खड़ी एक ट्रक से चोरों ने डीजल चोरी कर लिया। चालक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए तहरीर में चालक प्रदीप ने कहा कि गुरुवार रात उसने दुकान के सामने अपना ट्रक खड़ा किया था। सुबह करीब चार बजे किसी चोर ने ट्रक से करीब 100 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद है, लेकिन उसमें चोर का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में चालक ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...