श्रावस्ती, दिसम्बर 13 -- श्रावस्ती,संवाददाता। विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले भगवान बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग की गई है। श्रावस्ती के पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र देकर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की मांग उठाई है। पत्र में दद्दन मिश्रा ने कहा है कि श्रावस्ती वह पवित्र भूमि है जहां भगवान बुद्ध ने अपने चमत्कारों से अविश्वासियों को चकित किया था और धर्म के प्रति आस्था जगाई थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने श्रावस्ती व पिपहरवा सिद्धार्थ नगर को संरक्षित स्मारक के रूप में अधिसूचित किया है। जहां पर वर्ष भर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। ऐसे में इन स्थानों की वैश्विक पहचान बढ़...