श्रावस्ती, मार्च 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन बरेली में किया गया। जिसमें गिलौला विकास क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल भिठिया चिचड़ी की सहायक शिक्षिका नुसरत बानो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कम्पोजिट विद्यालय भिठिया चिचड़ी की सहायक शिक्षिका नुसरत बानो ने अपने नवाचार का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके कारण एसोसिएशन की ओर से नुसरत बानो को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दे कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरूण सक्सेना राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण जन्तु उद्यान व जलवायु परिवर्तन ने किया। सहायक शिक्षिका को सम्मान मिलने से शिक्षक परिवार और खंड शिक्षा अधिकारी गिलौला ने बधाई दी है। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.