श्रावस्ती, मई 5 -- श्रावस्ती, संवाददाता। प्रशासन की ओर से अवैध मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को भी सरकारी जमीनों में बने तीन मदरसे, दो मजार व एक ईदगाह को बुलडोजर से ढहा दिया गया। साथ ही बिना मान्यता के संचालित 11 मदरसों को सील किया गया। तहसील क्षेत्र जमुनहा के ग्राम प्रतापपुर कानीबोझी में मदरसा कन्जुल इमान लिल बनात मकतब सरकारी भूमि पर बना हुआ था। जिसकी जांच कर गई थी और सरकारी भूमि को खाली करने की नोटिस दी गई थी। लेकिन संचालक की ओर से भूमि खाली नहीं किया गया। इस पर सोमवार को प्रशासन ने जेसीबी से मदरसे को जमीदोज कर दिया। इसी तरह इसी तहसील क्षेत्र के ग्राम चन्दन कोटिया में खलिहान की भूमि पर स्थित मदरसा अल जमातुल कादरिया अम उलूम पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से गिरा दिया गया। तहसील भिनगा क्षेत्र के ग्राम परसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.