श्रावस्ती, फरवरी 1 -- जमुनहा। शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से रविवार को मल्हीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों से त्योहार से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सभी को शब-ए-बारात से संबंधित शासनादेश व जरूरी निर्देशों से बताया गया। थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने सभी से आपसी भाईचारे व शांति से त्योहार मनाने की अपील की। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...