लखनऊ, दिसम्बर 12 -- इकौना, श्रावस्ती । गुरुवार बीती रात दो गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को अनियंत्रित तेज रफ्तार में कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली हाईवे बलरामपुर इकौना मार्ग पर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक सहित बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से कंटेनर भाग निकला । इकौना पुलिस ने सूचना पाकर कंटेनर वाहन को पकड़ लिया गया । गन्ना लदी ट्राली हाईवे पर पलटने से आवागमन बाधित हो गया। बलरामपुर बहराइच नेशनल हाईवे मार्ग पर दो गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली इकौना थाना क्षेत्र के ट्राली गन्ना लेकर गुरुवार रात इकौना से बलरामपुर हाईवे 730 मार्ग से बलरामपुर चीनी मिल जा रही थी, रात जनपद कोतवाली देहात बहराइच ग्राम धरसवां बड़ागांव मौजा निवासी प्रिंस कुमार व थाना इकौना ग्राम सेमरी तरहर क्षेत्र की ट्रैक्टर ट्राली पर...