लखनऊ, दिसम्बर 26 -- श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र के चंदरखा बुजुर्ग निवासी दशरथ पुत्र चेतराम 20 वर्ष शुक्रवार को अपने नाना के घर सोनवा थाना के बरदेहरा गांव गया था। इसके बाद वह किसी काम से लक्ष्मण नगर गया था। वापस आते समय नेवरिया गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने एंबुलेंस से घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेजा। लेकिन डाक्टरों में मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...