लखनऊ, फरवरी 15 -- श्रावस्ती। श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ स्थित गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ स्थित बंजारनपुरवा के निकट शनिवार मध्यरात टोचन कर रही कार को डंफर ने टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को लखनऊ व दो को बहराइच रेफर किया गया है। गिलौला कस्बा निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्ता उर्फ रवि (22) पुत्र जगदीश गुप्ता शनिवार को अपने दोस्त गिलौला निवासी आशीष (25) के साथ कार से बहराइच गया था। मध्यरात के करीब दोनों वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही दुर्गा प्रसाद कार लेकर गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ के बंजारनपुरवा के निकट पहुंचा तभी कार खराब हो गई। फोन करने पर रवि का भाई सुनील (25) गिलौला निवासी अपने दोस्त ओम प्रकाश गुप्ता (28) की कार लेकर मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसके साथ गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.