जामताड़ा, अगस्त 5 -- श्रावण की सोमवारी पर उमड़े श्रद्धालु हर हर महादेव के नारों से गुंजा क्षेत्र नाला, प्रतिनिधि। हिंदी पंचांग के अनुसार अंतिम एवं बांग्ला श्रावण के तहत तीसरी सोमवारी को लेकर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कर्दमेश्वर, देवलेश्वर सहित महेशमुंडा, पुराना बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र स्थित शिवालयों में काफी भीड़ दिखी। विशेषकर देवलेश्वर मंदिर परिसर में जलार्पण हेतु तड़के लगभग साढ़े तीन बजे से ही सैंकड़ों की संख्या में कांवरीया, व्रती महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरु हो गया। कांवरीया एवं श्रद्धालुओं ने देर शाम तक कतारबद्ध होकर जलार्पण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्य सक्रिय रहे। ज्ञात हो कि अजय नदी के महेशमुंडा घाट से जल लेकर कर्दमेश्वर एवं देवलेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.