रांची, जून 25 -- खूंटी, संवाददाता। बाबा आमेश्वरधाम प्रबंध समिति ने बुधवार को उपायुक्त आर. रॉनिटा को ज्ञापन सौंपकर खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर पेलोल स्थित बनई नदी पर क्षतिग्रस्त पुल से उत्पन्न समस्याओं को अविलंब हल करने की मांग की। समिति ने श्रावणी मेले को देखते हुए नदी पर उच्चस्तरीय डायवर्शन बनाने, सभी सहायक सड़कों की मरम्मत व जल निकासी व्यवस्था करने और चौराहों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाने की अपील की। साथ ही, सिमडेगा से आने वाले भारी वाहनों को अंगराबारी पेट्रोल पंप से जुरदाग-कुंजला मोड़ होते हुए खूंटी भेजने और रांची की ओर से आने वाले वाहनों को खूंटी ब्लॉक-माहिल-घाघरा-अंगराबारी मार्ग से डायवर्ट करने का सुझाव दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.