बांका, जून 10 -- कटोरिया/चांदन/बेलहर (बांका)। हिन्दुस्तान टीम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर जिले के नए डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने सोमवार को अपनी टीम के साथ पहली बार कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी धौरी से लेकर दुम्मा बॉर्डर तक बेलहर, अबरखा, कटोरिया, इनारावरण सहित विभिन्न स्थलों पर रुके और तैयारियों का जायजा लिया। श्रावणी मेला को शुरु होने में महज 31 दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में डीएम एवं एसपी ने मेले से संबंधित अधिकारियों को तैयारी में रफ्तार लाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर एडीएम अजीत कुमार, डीडीसी अश्वनी कुमार, एसडीएम राजकुमार एवं एसडीपीओ बेलहर राजकिशोर कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने धर्मशालाओं की मरम्मत, रंग-रोगन सहित अन्य सारी व्यवस्था को दुरुस्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.