भागलपुर, जून 17 -- प्रखंड कार्यालय मे बीडीओ ने श्रावणी मेला कार्यों की सोमवार को समीक्षा की। बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि मेला तैयारी को लेकर हर जगह काम शुरू किया गया है। कार्य प्रगति की जानकारी ली गई है। पीएचईडी, रेफरल अस्पताल प्रभारी से जानकारी प्राप्त की गई है। पीएचईडी विभाग ने शौचालय के मरम्मती कार्य शुरू करने की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने दवाई आपूर्ति की डिमांड की है। मंगलवार को पीएचईडी विभाग के अधिकारी के साथ बैठक कर डीएम को रिपोर्ट भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.