मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले की सीमा में कांवरियों के रास्ते में स्वास्थ्य सुविधा की मुकम्मल व्यवस्था की तैयारी हो रही है। पहलेजा से गंगा जल लेकर आने वाले कांवरिया फकुली से जिले की सीमा में प्रवेश करते हुए फोरलेन होते 25.3 किमी की दूरी तय कर बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचते हैं। इसको लेकर फकुली से बाबा मंदिर के बीच सावन में हर सप्ताह तीन दिन के लिए मोबाइल एंबुलेंस की तैनाती रहेगी। दरअसल, अगले माह 14 जुलाई को पहली सोमवारी है। उसके दो दिन पहले 12 जुलाई (शनिवार) से कांवरियों का आगमन शुरू हो जाएगा। इसको देखते हुए श्रावणी मेले की समाप्ति तक हर शनिवार, रविवार और सोमवार को मोबाइल एंबुलेंस का परिचालन कांवरिया मार्ग पर होगा। इसके अलावा अन्य स्तरों पर भी मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस संबंध में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सिविल सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.