भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कांवरिया पथ पर तीन पीपुल काउंटिंग कैमरा मशीन लगायी गयी है। मशीन में हाई रिजोल्यूशन के कैमरे लगे हैं। ताकि दूर से भी कांवरियों के जत्थे की गणना की जा सके। इस मशीन को जीपीएस से जोड़ा गया है। ताकि बिहार और झारखंड के मेला पदाधिकारियों की बनी व्हाट्सएप ग्रुप में हरेक आधे घंटे में समेकित रिपोर्ट मिल सके। बुधवार को सभी मशीनों की ट्रायल ली गयी। ट्रायल में तीनों मशीनें काम करती पाई गई हैं। ये मशीनें धांधी बेलारी, बांका और दुम्मा बॉर्डर पर लगायी गयी हैं। इस बार दोनों राज्य संयुक्त निगरानी के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बेस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। मकसद भीड़ नियंत्रण में मदद की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि एआई बेस तकनीक के होने से कांवरियों की सटीक जानकारी मिल जाएगी। सामान्य शाखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.