मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी वकील रोड स्थित आर्य समाज पर श्रावणी पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें सर्वप्रथम देवयज्ञ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मचार्य संजीव रहे। पुरोहित डा. राय आर्य द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया, जिसमें आज के यजमान अजय कुमार गर्ग- गुंजन गर्ग, केतन शंकर शर्मा- शिवानी शर्मा, अनिल त्यागी- मंजू त्यागी रहे। यज्ञ में बड़ी संख्या में आर्य जनों ने विश्व कल्याण के लिए अपनी आहुतियां प्रदान की। यज्ञ के पश्चात ध्वजारोहण मुख्य अतिथि विकल्प जैन, सत्येंद्र आर्य प्रधान जिला सभा, गुलवीर सिंह प्रधान, अतर सिंह आर्य, शकुंतला आर्या, सरोज आर्या, सुमन आर्या, प्रतिभा आर्या आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर सिंह व संचालन कृपा शंकर शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता आयुषी राणा ने बताया वेद मार्ग ही सर्वोत्तम मा...