बलिया, अगस्त 10 -- बलिया। शहर से सटे गंगा तथा छोटी सरयू संगम तट पर शनिवार को श्रावणी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सैकड़ों की संख्या में द्विज खोरीपाकड़ राम जानकी मंदिर पर पहुंचे और यहां दरामपर गांव के रास्ते संगम तट पर पहुंचे और वैदिक विधि से स्नान किया। इसके बाद देव, ऋषि और पितरों का तर्पण के साथ मध्याह्न संध्या तथा पुरुषसूक्त मंत्रोच्चार के बीच सूर्योपासना किया गया। सभी वैदिक परम्परा का निर्वहन करते हुए पुनः राम जानकी मंदिर खोरीपड़ पहुंचे। यहां ऋषि एवं जनेऊ पूजन तथा वैदिक विधि से स्वामी पशुपति बाबा महाराज का पूजन किया। इसके बाद आरती कर भोग लगाया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद द्विजजनों ने प्रस्थान किया। वैदिक कार्य आचार्य पं. भूपेन्द्र कुमार मिश्र अपने सहयोगी वैदिक ब्राह्मणों के साथ सम्पन्न कराया। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार सिंह, रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.