हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 19 -- बिहार में श्राद्ध कर्म का भोज खाने से इनकार करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर एसिड डाल दिया। मुजफ्फरपुर जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो कहारटोली गांव में शनिवार को श्राद्ध का भोज खाने से इनकार करने पर बड़े भाई ने छोटे पर तेजाब से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने आनंद प्रकाश (28) को सीएचसी में भर्ती कराया। युवक की आंखें और गर्दन बुरी तरह से झुलस गया है। दोनों भाइयों में लंबे समय से जमीन विवाद भी चल रहा है। सोंधो दुल्लह पंचायत के मुखिया रमेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि आनंद प्रकाश पांच भाई हैं। शुक्रवार को सुरेश की चाची का श्राद्धकर्म था। भोज खाने से इनकार करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। इधर, जख्मी आनंद प्रकाश की पत्नी अनीता साह ने बताया कि भैंसुर सुरेश कुमार से लंबे से जमीन का विवाद चल रहा है। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.