बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के शिवपुरी मोहल्ला में पंचायत सचिव राजेन्द्र शर्मा की पत्नी स्व. विद्यामणि देवी के श्राद्धकर्म में पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, मेयर प्रतिनिधि मनोज तांती, समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव, मुखिया पप्पू कुमार, पूर्व मुखिया पवन कुमार, पैक्स अध्यक्ष अजय शंकर, अभिषेक कुमार आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...