रांची, मई 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की हेसातू पंचायत के जलिमा निवासी 65 वर्षीय मृतक हीरालाल बेदिया और बीसा के कडरूटोली निवासी मृतक भूखली देवी, पति अकलू भोगता के श्राद्धकर्म के लिए सोमवार को नकदी और सहायता सामग्री प्रदान की गई। आर्थिक अभाव के कारण दोनों के परिजनों को श्राद्धकर्म कराने में परेशानी हो रही थी। भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने दोनों जरूरतमंद परिवार को सहायता उपलब्ध कराई। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना मेरी राजनीति का मुख्य आधार है। मौके पर संजय लोहारा, कार्तिक बेदिया, संजय सिंह, श्रवण बेदिया, मोहन बेदिया, राजकुमार बेदिया, लखन बेदिया, संजय बेदिया, बीसा उपमुखिया संजय भोगता, भाजपा बूथ अध्यक्ष धनेश्वर भोगता, सावन भोगता, सुनील भोगता, मुकेश भोगता आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.