रुडकी, जुलाई 5 -- रुड़की ब्लॉक में शनिवार को रुड़की प्रधान संगठन के चुनाव हुए। जिसमें सुल्तानपुर साबतवाली के ग्राम प्रधान श्रवण कुमार को प्रधान संगठन का अध्यक्ष और नन्हेड़ा अनंतपुर के प्रधान अकरम जावेद को संरक्षक चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर शनिवार को ब्लॉक रुड़की में प्रधान संगठन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। भंगेड़ी महावतपुर के ग्राम प्रधान नरेंद्र को उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान ग्राम प्रधान वाजिद, सुनीता, सोनम, युधिष्ठिर, इसम सिंह, विपिन कुमार, रूपाली, नेहा त्यागी, युनूस, गुड्डी, विकाश, उषा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.