अंबेडकर नगर, सितम्बर 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। श्रवण धाम को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है। सुंदरीकरण का कार्य तेजी से हो रहा है। हालांकि निर्माण की रफ्तार बेहद मंद है। इससे निर्धारित समय में कार्य पूरा हो पाने में संदेह है। परियोजना निदेशक अनिल सिंह ने गुरुवार को श्रवण धाम में चल रहे विकास कार्यों और निर्माण का निरीक्षण किया। निर्माण की रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त की। निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। तमसा नदी के जीर्णोद्धार कार्य में लापरवाही और मनरेगा में मनमानी पर संबंधित को फटकार लगाई। सुधार करने और कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करने का निर्देश दिया, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई का चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.