महाराजगंज, मई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी घिउअहां स्थित लिटिल स्टार एकेडमी स्कूल में अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक बैठक हुई। इसमें प्रशासन से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की गई। साथ ही श्रवण को समाज का ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। प्रजापति महासंघ के जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज कुंभकार शिल्पकार श्रेणी में आता है। ऐसे में शिल्पकार अनुसूचित जाति में आता है। इसलिए प्रशासन कुम्हार समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए। इस बैठक में सिसवा ब्लॉक के कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें श्रवण प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष, अजय प्रजापति को उपाध्यक्ष, उमेश चंद्र प्रजापति को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस मौके पर महं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.