गुड़गांव, फरवरी 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता सोहना चौक स्थित ओल्ड ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स में 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का रविवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन प्रवचन में गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन के संचालक कौशिक महाराज ने माता-पिता की सेवा में दो ही नाम सर्वोपरि हैं-राम और श्रवण कुमार बताया। राम ईश्वर हैं और श्रवण कुमार साधारण इंसान हैं। श्रवण कुमार का नाम माता-पिता की सेवा के उदाहरण के रूप में सबसे पहले लिया जाता है। दुख की बात है कि श्रवण कुमार के इस देश में वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ रही है। घर में वृद्धों को सम्मान नहीं मिल रहा। यह हमारी संस्कृति नहीं है। इसलिए माता-पिता की सेवा से पीछे ना हटें। माता-पिता, गुरु की जो सेवा करेगा, उसे दुनिया सम्मान देगी। प्रवक्ता अनिल शास्त्री ने महाराज ने 11 दिनों में गुरु द्रोण की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.