अल्मोड़ा, फरवरी 12 -- अल्मोड़ा। देशव्यापी हड़ताल के तहत ट्रेड यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को जिले भर में आशा कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं व अन्य ने प्रदर्शन किया। चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। सरकार को जनविरोधी, मजदूर व महिला विरोधी बताकर नारेबाजी भी की। गुरुवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद माल रोड से बाजार होते हुए वापस चौघानपाटा तक जुलूस भी निकाला। चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने के साथ मनरेगा में किए बदलाओं को निरस्त करने, बिजली विधेयक को वापस लेने, खाद्य सब्सिडी बढ़ाने, एपिस्टीन फाइल में आए नामों को सार्वजनिक करने आदि की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.