प्रयागराज, नवम्बर 25 -- प्रयागराज। संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुधवार को नए श्रम कानूनों के विरोध में देशव्यापी धरना प्रदर्शन होगा। सीटू के जिला मंत्री अविनाश कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार दोपहर 12:30 बजे पत्थर गिरजाघर के बगल स्थित धरनास्थल पर चारों श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाई जाएंगी। विरोध में संगठित-असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक, किसान संगठन, एटक, सीटू, एचएमएस, इंटक, एक्टू, एआईयूटीयूसी, अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ,अखिल भारतीय किसान महासभा, तथा भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) सहित कई संगठन शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.