गंगापार, मई 1 -- श्रम दो प्रकार के होते है एक शारीरिक श्रम और दूसरा मानसिक श्रम। दोनों एक होंगे तभी नया निर्माण संभव है। इसीलिए श्रम शक्ति को दुनिया को सबसे बड़ी ताकत के रूप में जाना जाता है। यह बातें मजदूर दिवस पर इफको स्थित यूनियन सभागार में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इफको इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडेय ने गुरुवार को कही। महामंत्री विजय यादव ने कहा कि समय के साथ मजदूरों के शोषण का तरीका बदल गया। कार्यक्रम में इफको से सेवानिवृत्त कर्मचारी अमर नाथ यादव काका को सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न के साथ अंगवस्त्रम प्रदान कर यूनियन द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं सभी सदस्यों को भी श्रमिक दिवस पर उपहार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अभयराज यादव ने किया। इस दौरान यूनियन के उपाध्यक्ष धर्म सिंह पटेल, सालिकराम पटेल, आरसी गौतम, अभिष...