मथुरा, फरवरी 13 -- राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को हड़ताल और प्रदर्शन का दिन रहा। बैंक कर्मी, बीमा कर्मी आदि हड़ताल पर रहे। इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के आहवान पर बैंक कर्मियों ने काम बंद कर होली गेट स्थित केनरा बैंक के सन्मुख एकत्र हो सरकार द्वारा श्रम सुधार के नाम पर श्रम विरोधी कानून बनाने के विरोध में प्रदर्शन किया और नाराजगी जाहिर की। करोड़ों का लेनदेन अटका रहा। खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्टेट बैंक हड़ताल से बाहर रही। प्रदर्शनोपरान्त यूपी बैंक इम्प्लॉइज यूनियन के मंत्री जगमोहन शर्मा ने बताया कि बैंक, एलआईसी, जीआईसी में निजीकरण जन हित विरोधी है, जिसे रोका जाए। बीमा क्षेत्र में शत प्रतिशत विदेशी निवेश के निर्णय को वापस लिया जाए। पर्याप्त भर्तियां कर युवाओं को रोजगार देते हुए आउट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.