हल्द्वानी, मार्च 4 -- हल्द्वानी। श्रम विभाग की बंद पड़ी वेबसाइट चार माह बाद चलने लगी है। लेबर मैनेजमेंट सिस्टम पर सोमवार को नए कार्ड प्रिंट कराने और योजना में आवेदन करने के लिए श्रमिकों की भीड़ रही। चार अक्तूबर से बंद पड़ी वेबसाइट में नए कार्ड बनने और प्रिंट होने शुरू हो गए हैं। सोमवार को कोटाबाग, बेतालघाट, धारी और रामगढ़ आदि ब्लॉकों से लोग पहुंचे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि जल्द ही भीमताल के केंद्र का कार्य पूरा कर वहां भी सेवा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.