मुरादाबाद, मई 1 -- विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम विभाग की ओर से जनपद में तीन वृहद कार्यक्रम आयोजित किए गए। आरएच इंटरनेशनल रामपुर रोड, मुरादाबाद, अटल आवासीय विद्यालय, बिलारी एवं ब्लॉक मूंढापांडे में कैंप का आयोजन कर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ वितरित कर उन्हें दो लाख पैसठ हजार के स्वीकृत पत्र दिए गए। आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गई और उनके सहयोग के बारे में बताया गया। इस दौरान उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट, सतीश कुमार, अरुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.