भभुआ, जनवरी 16 -- अधिकारियों द्वारा मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों में कटिहार व खगड़िया के विमुक्त कराए गए बाल श्रमिकों को बाल संरक्षण इकाई के सुपुर्द किया (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। श्रम अधीक्षक द्वारा बाल श्रम विमुक्ति के लिए गठित धावा दल ने शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड के विभिन्न ढाबों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खोराडीह गांव के समीप स्थित एक प्रतिष्ठान से तीन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। विमुक्त बाल श्रमिकों में से एक खगड़िया जिले के और दो कटिहार जिले के रहने वाले है। बाल श्रमिको को विमुक्ति के बाद उन्हें जिला बाल संरक्षण इकाई कैमूर के सुपुर्द करते हुए दोषी नियोजक पर ााल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। विमुक्त बाल श्रमिक को तत्काल सहायता राशि के रूप ...