बक्सर, सितम्बर 8 -- पेज 3, बक्सर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में डीएम ने कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने श्रम संसाधन विभाग को कहा कि अपने कार्यक्रम के तहत जिले में कार्यरत बाल श्रमिकों को विमुक्त करने का कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जो प्रतिष्ठान अपने यहां बाल श्रमिक को रखते हैं, उन पर जांच दल द्वारा छापेमारी करते हुए बाल श्रमिकों को विमुक्त कराते हुए प्रतिष्ठानों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिले के मजदूरों का जो निर्माण कार्य में लगे हुए हैं उनका निबंधन कराते हुए सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से आच्छादित करने को कहा। मौके पर श्रम अधीक्षक सहित सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी व अन्य संबंधित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.