जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। श्रम विभाग आज गोलमुरी के एक होटल में दक्ष मैनपावर की उपलब्धता और जमशेदपुर को जरूरत विषय पर कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। इसमें श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव भी शामिल होंगे। इस दौरान श्रम विभाग अपनी ओर से स्किल मैन पावर और स्थानीय कंपनियों में उनकी जरूरतों का आकलन किया जाएगा। दोनों के बीच जो अंतर आएगा, उसके आलोक में बाकी युवाओं को संबंधित ट्रेड के अनुसार प्रशिक्षण देकर तैयार करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम अब से कुछ ही देर में शुरू होने का अनुमान है। मौसम में खराबी की वजह से मंत्री को पहुंचने में विलंब हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.