कटिहार, जनवरी 8 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में आठ जनवरी को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। कंपनी के द्वारा बेरोजगार युवाओं का चयन किया जाएगा। 18 से 25 आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार शिविर में भाग ले सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटर व आइटीआइ डिप्लोमा संबंधित ट्रेड में होना अनिवार्य है। रिक्तियों की कुल संख्या 25 है। चयनित अभ्यर्थियों को 14768 से 17688 रूपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो व पैन कार्ड की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...