बिहारशरीफ, जून 23 -- चंडी, एक संवाददाता। बिहार राज्य श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संघ का चुनाव पटना के एक निजी होटल में हुआ। चुनाव में संघ के सभी प्रमुख प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चंडी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रिंस कुमार को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं कोईलवर (भोजपुर) की सुगीता कुमारी महासचिव, रोसड़ा (समस्तीपुर) की डॉ. वेदवती उपाध्यक्ष, सहार (भोजपुर) के कुमार गौरव कोषाध्यक्ष और दारौंदा (सीवान) के सौरभ सुमन संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी ने सर्वसम्मति से इन नामों पर अपनी सहमति दी। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि वे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और उनके पद को राजपत्रित कराने के लिए विभाग और सरकार से अनुरोध करेंगे। अपनी मांगों की पूर्ति के लिए वे जल्द ही विभाग और सरकार के वरीय अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.