हाथरस, फरवरी 13 -- हाथरस। अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन, सम्बद्ध आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आहवान पर गुरुवार को सरकार की श्रम विरोधी नीतियों, सरकार द्वारा लागू श्रम संहिताओं के विरोध में जिलेभर में बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि सरकार, श्रम संहिताओं के जरिए, कार्य के घण्टों को आठ से बढ़ाकर 12 तक कर सकती है। बीमा निगम में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा 100 प्रतिशत करने से, निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। श्रम संहिताओं के द्वारा ट्रेड यूनियनों की पंजीकरण प्रक्रिया को कठिन कर ट्रेड यूनियन का अस्तित्व समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार से मांग कि सरकार श्रमिक और श्रमिक संगठनों की बातों पर ध्यान देकर, पुनर्विचार कर कर्मचारी श्रमिकों के हितों का ध्यान रखें। इस मौके पर अनुज गर्ग, राजीव ग...