कानपुर, जनवरी 14 -- रनियां औद्योगिक क्षेत्र में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे डीएम कपिल सिंह ने असहाय वृद्ध लोगों को कंबल वितरित किए। वहीं उन्होंने श्रमिकों को बच्चों की शिक्षा के लिये अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आह्वान किया। डीएम कपिल सिंह ने कहाकि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा वितरित किए जाने वाले कंबल महाराष्ट्र के जिलों में कैदियों द्वारा श्रम करके बनाए गए हैं। उनके श्रम को सम्मान करने के लिए उन कंबलों को श्रमिकों में वितरित किया जा रहा है। हम सभी को उनके श्रम का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने योजनाओं का पूर्ण लाभ लेने के लिए उपस्थित समुदाय को प्रेरित किया। जिससे उनका जीवन कठिन समय में सहज एवं सरल हो सके। आईआईए के चेयरमैन पीयूष जैन ने डीएम का बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.