हाजीपुर, मई 1 -- हाजीपुर। नि.सं. श्रम संसाधन विभाग के द्वारा श्रम अधीक्षक के कार्यालय परिसर में मजदूर दिवस सह मई दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक किया जाएगा। इसमें जिला स्तर के पदाधिकारियों, विभन्न प्रखंडों से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों एवं श्रमिक संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, अधिनियमों तथा श्रमिकों के हितार्थ दिए जाने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। श्रमिकों का पोर्टल पर निबंधन होगा उक्त कार्यक्रम में श्रमिकों पोर्टल पर निबंधन भी किया जाएगा। बोर्ड के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के आनॅलाइन आवेदन हेतु प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जानी है। वर्त्तमान में श्रमिकों के लिए श्रम विभाग के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से प्रवासी ऐप पर प्रवासी श्रमिकों का निबंधन हेतु विशेष अभियान की जानकारी...