मिर्जापुर, नवम्बर 26 -- मिर्जापुर। श्रम कानून में परिवर्तन के विरोध में किसान महासभा एवं भाकपा मेले के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार श्रम कानून में परिर्वतन कर गरीब,मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया है। जिसे तत्काल बदलने की मांग की। मनरेगा मजदूरों के लिए दो सौ दिन का कार्य और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की मांग की। धरने में भाकपा के राज्य सचिव सुधाकर,जिला सचिव जीरा भारती, किसान महासभा के सचिव सुरेश बिया,अध्यक्ष् रवि शंकर,चिंता बियार,अंगद सिंह,रामकृत बियार,राम बली,रामकेश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...