गढ़वा, फरवरी 12 -- रमना, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए चार श्रम संहिताओं को वापस लेने, निजीकरण नीति, मनरेगा में बदला सहित कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को आहूत हड़ताल के समर्थन में विपक्षी दलों व ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक के समीप गढ़वा-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान करीब 45 मिनट तक मुख्य पथ बाधित रहा। उससे आवागमन प्रभावित हुआ। बाद में मौके पर पहुंची रमना थाना पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की चारों श्रम संहिताएं मजदूर विरोधी तथा पूंजीपतियों के हित में हैं। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि इससे रोजगार के अवसर घटेंगे। मनरेगा में किए गए...