बेगुसराय, फरवरी 5 -- गढ़हरा (बरौनी),एक संवाददाता। मान्यताप्राप्त ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन गढ़हरा शाखा के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को बरौनी कोचिंग डिपो, गाड़ी प्रकाश, वातानुकूलित, इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड टेलीकॉम, विद्युत पावर हाउस, गढ़हरा रेलवे अस्पताल, सिमरिया स्टेशन, फ्रेट डिपो गढ़हरा आदि जगहों पर गेट मीटिंग की। इसमें शाखामंत्री कृष्ण कान्त, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत महतो, उपाध्यक्ष धनंजय यादव, संगठन सचिव संजीत कुमार एवं अन्य ने कर्मचारियों को जागरूक करते हुए आठ फरवरी को पटना में आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि यूनियन का उद्देश्य कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना है। हम चाहते हैं कि ऐसा कानून बने जो कर्मचारियों को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दे। इसके लिए जरूरी है कि हम सब एकजुट रहें। जागरूक रहें और अपने अधिकार...