गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए चार श्रम कानून के खिलाफ आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को गर्ल्स हाई स्कूल से प्रखंड कार्यालय होते कचहरी और वहां से रंका मोड़ तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। उस दौरान दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रतिवाद सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन और भाकपा माले के नेताओं ने कहा कि मजदूरों ने लंबे संघर्ष के बाद कुछ सुविधाएं हासिल की हैं। उसके तहत 1 मई 1886 को शिकागो के मजदूरों का प्रतिरोध और शहादत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिकागो के मजदूरों का आंदोलन सिर्फ अमानवीय कार्य प्रणाली एवं श्रम के शोषण के खिलाफ ही नहीं था, बल्कि एक मानवीय एवं गरिमापूर्ण जिंदगी जीने के अधिकार की भी लड़ाई थी। यह अधिकार मजदूरों ने खून बहाकर हासिल किया था और अपने ख...