जमशेदपुर, मार्च 17 -- झारखंड श्रमिक संघ (झामुमो), झारखंड वर्कर्स यूनियन और झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन ने एक मई को मजदूर दिवस पर जन अदालत सह मजदूर सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। यह जन अदालत सह सम्मेलन एक अप्रैल से प्रभावी होने जा रहे चार नए श्रम कोड के खिलाफ आदिवासी एसोसिएशन हॉल सीतारामडेरा में आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि मंत्री रामदास सोरेन होंगे। यह जानकारी रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तीनों मजदूर संगठनों के नेताओं शैलेंद्र मैथी, ओमप्रकाश सिंह और एसके घोषाल ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि 1991 में आर्थिक उदारीकरण लागू करने के साथ 44 श्रम कानूनों को खत्म कर दिया गया था। उसकी जगह पर चार श्रम कोड अघोषित रूप से लागू किए गए। उसी को एक अप्रैल से पूरे देश में विधिवत लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार के इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.